फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डरकर नहीं डटकर करें बाधाओं का सामना : सीमा तोमर

डरकर नहीं डटकर करें बाधाओं का सामना : सीमा तोमर

Fri, 09 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
डरकर नहीं डटकर करें बाधाओं का सामना : सीमा तोमर
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में विश्व महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर और अंतरराष्ट्रीय पहलवान मेघना तोमर ने महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की मुख्य प्रहरी हैं, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दें। बाधाओं का डरकर नहीं डटकर मुकाबला करें। लड़कियों को खेलों में भी अपने हाथ आजमाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समारोह में सीमा तोमर ने कहा कि पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। लड़कियों के अंदर प्रतिभा की कमी नहीं है, इसके लिए केवल मेहनत की जरूरत है, आपको केवल लक्ष्य को साधना है। हर खेल में वह अपनी पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन

वहीं अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मेघना तोमर ने कहा कि लड़कियों को डर कर नहीं, हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करना है। डर के कारण उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है। उसका डटकर मुकाबला करेंगे तो उनकी उम्मीदों को उड़ान मिलेगी। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने महिलाओं को अधिकार को नियम कानूनों की जानकारी दी। कॉलेज की छात्राओं ने नाटकों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सुधीर वशिष्ठ ने किया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एसडीएम विवेक कुमार यादव, डीडीओ हुब लाल, बीएसए योगराज सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार त्यागी, बीईओ राजलक्ष्मी, वीरेंद्रपाल सिंह, दीपांजलि, अशोक अंतिल, प्रवीर सिंह, महेंद्र सिंह, विक्रम त्यागी, विनोद मसही, उमेश शर्मा और सुमित त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महिलाओं को किया सम्मानित
बागपत। समारोह में कुसुमलता, मनोज कुमार, सीओ वंदना शर्मा, मधु खोखर, विनीता तोमर, योगिता मलिक, बीना रानी, आशा, सीता, मीना त्यागी, आभा रानी, अमृता रानी, बबली, कुसुम, भावना, प्रवीणा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रधानों में रश्मि, सरला, मंजू, अमृता, दीवारों पर लेखन एवं रंगोली बनाने पर सिंपल त्यागी, स्नेहा त्यागी, मनोज, भावना, गंजन, नेहा, मेघा और जयभारत माता जन कल्याण सेवा ट्रस्ट की सचिव शबनम त्यागी को सम्मानित किया गया।

डीएम ने मिशन 1000 का लोगो लांच किया
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने मिशन 1000 का लोगो लांच किया। लिंगानुपात के अंतर को घटाने के लिए जिले में यह अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने कहा कि अभियान में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग की आवश्यकता है।


आशाओं को दी साइकिल
बागपत। समारोह में महिला आशाओं को साइकिल भेंट की गई। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि साइकिल से इन आशाओं का कार्य करने और आवागमन में आसानी होगी।

महिला दिवस पर कराया बेटी का विवाह
बड़ौत। महिला दिवस पर नेहरू रोड पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी का विवाह कराया गया। सर्व समाज सुधार समिति के सचिव लोकेंद्र हेवा, ओमपाल कश्यप, सुंदर कश्यप, अमित तोमर, ललित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed