{"_id":"59f4de434f1c1bcf538b9994","slug":"131509219907-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरभाष बड़ौत से जुटें 13 गांवों के फोन छह माह से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरभाष बड़ौत से जुटें 13 गांवों के फोन छह माह से ठप
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरभाष बड़ौत से जुड़े 13 गांवों के फोन छह माह से ठप
बड़ौत (बागपत)।
दूरभाष बड़ौत से जुड़े 13 गांवों के टेलीफोन विगत छह माह से ठप पड़े होने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं। इससे उपभोक्ताओं में बीएसएनएल के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
दूरभाष केंद्र से जुड़े बावली, जौनमाना, वाजिदपुर, ढ़िकाना, खड़ख़ड़ी, कंडेरा, बिजरौल, बामनौली, मलकपुर, रूतस्मपुर, जलालपुर आदि गांवों के टेलीफोन पिछले छह माह से ठप हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बेकार में बिल अदा करना पड़ा रहा है। दूरभाष केंद्र के बार-बार चक्कर काटने के बाद भी दूरभाष कर्मी ठप पड़े टेलीफोनों को ठीक नहीं कर रहे हैं। इससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं में बीएसएनएल के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उपभोक्ताओं ने कहा क्षेत्र में करीब छह माह से ठप टेलीफोनों के बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा बीएसएनएल ने शीघ्र फोन चालू नहीं कराए तो मजबूर होकर बीएसएनएल के खिलाफ आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। इनमें राजवीर, महिपाल, महावीर, राजेंद्र, सुखवीर, राजपाल आदि रहे।