{"_id":"59cc06664f1c1bdb538b4c22","slug":"131506543206-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का रंछाड़ गांव में विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का रंछाड़ गांव में विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं मिलने आदि समस्याओं को लेकर बुधवार को क्षेत्र के किसानों ने रंछाड़ गांव में विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद मेें एकत्र होकर विद्युत निगम के एमडी से मेरठ में मिले और समस्याएं बताई। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को क्षेत्र के किसानों ने रविंद्र हट्टी के नेतृत्व मेें एकत्र होकर गांव रंछाड़ में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा क्षेत्र के गांवों मेें विद्युत लाइनें वर्षों से जर्जर हालत में है, इनके टूटने से आए दिन किसानों की फसल जल रही है। किसान नेता रविंद्र हट्टी ने कहा किसानों को समय पर विद्युत ट्रांसफार्मर भी नहीं मिल रहे है। महीनों तक किसान नया विद्युत ट्रांसफार्मर को लेकर वर्कशाप और सीटीआर के चक्कर काटता रहता है, लेकिन उन्हें ट्रांसफार्मर नहीं दिए जाते हैं। उन्होंने कहा ट्रांसफार्मर उठाने और ले जाने वाले ठेकेदारों के अलावा सक्रिय दलाल कर्मचारियों को रिश्वत देकर बिना नंबर आए ट्रांसफार्मर उठाकर ले जाते हैं, जबकि किसान परेशान रहता है। उन्होंने इस पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। बाद में सभी मेरठ में एमडी विद्युत निगम से मिले और समस्याएं गिर्नाइं। एमडी ने उन्हेें आश्वासन देकर लौटा दिया। इनमें देवेंद्र कुमार प्रधान, मनोज, राजकरण, रविंद्र हटटी, रघुवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि रहे।