{"_id":"59cc02aa4f1c1b9e538b4b18","slug":"131506542250-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का प्रकोप, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का प्रकोप, दहशत में ग्रामीण
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार का प्रकोप, दहशत मेेें लोग
दोघट/ दाहा (बागपत) ।
क्षेत्र में बुखार ने दस्तक दे दी है। घर-घर में बुखार से लोग पीड़ित है और दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच कराने की मांग की । क्षेत्र में वर्तमान समय में वायरल और टाइफाइड बुखार ने लोगों को जकड़ लिया है।
क्षेत्र के दोघट, बामनौली, पुसार, दाहा, निरपुड़ा, टीकरी, भड़ल, कान्हड़, पलड़ी, मुलसम सहित तमाम गांवों में बुखार से लोग पीड़ित हैं । निजी चिकित्सकों और सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने कहा बारिश के बाद क्षेत्र में बीमारी फैलती है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इनकी रोकथाम के लिए पहले से ही कोई भी तैयारी करके नहीं रखता है। जब मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है, तब स्वास्थ्य विभाग के अफसर दबाव में आकर एक-दो गांवों में शिविर लगवा देते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस साल क्षेत्र में एक भी शिविर नहीं लगाया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग की।