फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिजलीघर पर तालाबंदी, टीम को बंधक बनाया

बिजलीघर पर तालाबंदी, टीम को बंधक बनाया

Sat, 16 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
बिजलीघर पर तालाबंदी, टीम को बंधक बनाया
बिजलीघर पर तालाबंदी, टीम को बंधक बनाया
विज्ञापन

- टीकरी में दो बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने पर रोष जताया

दोघट (बागपत)। टीकरी में दो सप्ताह से चरमराई विद्युत व्यवस्था के विरोध में लोगों ने बिजलीघर पर तालाबंदी कर धरना दिया। एसएसओ और बिल जमा करने आई टीम को बंधक बनाया। कईं घंटे बाद अधिकारियों ने तकनीकी खराबी दूर करने के लिए कर्मचारी भेजे तो समिति ने धरना समाप्त कर दिया गया।
शुक्रवार आपकी अपनी समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण राठी के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग बिजलीघर पर पहुंचे और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बिजलीघर पर तैनात एसएसओ ऋषिपाल सिंह और बिल जमा करने आई टीम को भी बंधक बना लिया। उन्होंने कहा कि असारा फीडर की मशीन दो सप्ताह से खराब चल रही है। इससे कस्बे की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि 18 घंटे बिजली सप्लाई की जगह मात्र आठ-नौ घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेत में नलकूपों के दो विद्युत ट्रांसफार्मर एक माह से खराब पड़े हैं। ऊर्जा निगम द्वारा उन्हें जमा तो करा लिया गया। लेकिन बदले में नए अभी तक नहीं दिलवाये गए हैं। इस कारण किसानों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच रही है। कस्बे में विद्युत बिलों में भी गड़बड़ी की जा रही है। निगम के अधिकारियों ने मशीन ठीक कराने के लिए मैकेनिक भेजने पर ही धरना समाप्त किया गया। चेतावनी भी दी गई कि यदि शीघ्र उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वे बड़ौत एक्सईन कार्यालय पर धरना शुरू कर देंगे। रमेश, आंनद प्रकाश, शिव कुमार, सचिन, अतल सिंह, ओमपाल, तिरस पाल, कंवरपाल, जगमेहर, शीशपाल, प्रवेंद्र, सतपाल, अंकित, मनोज, योगेश, रणवीर, सुरेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed