फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फ्लोरिडा से बचकर लोग पहुंच रहे अटलांटा

फ्लोरिडा से बचकर लोग पहुंच रहे अटलांटा

Tue, 12 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
फ्लोरिडा से बचकर लोग पहुंच रहे अटलांटा
बागपत। विनाशकाली %इरमा’ ने फ्लोरिडा में तबाही मचा दी । यहां के अधिकतर लोग ने अटलांटा, शिकागो समेत अन्य शहरों में पलायन कर दिया। सरकार के अलावा आमजन भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। फ्लोरिडा के प्रभावितों में भारतीयों की संख्या भी बड़ी है।
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी के राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य रेखा सिंह की बहन स्वदेश उर्फ रानी अमेरिका के अटलांटा में रहती हैं। रानी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के गांव बुड़ीना कलां की बेटी और मांडी गांव की बहू है। इरमा की भयावहता के बाद बागपत और मुजफ्फरनगर के परिवार रानी से लगातार संपर्क में हैं। रेखा सिंह ने बताया उनकी बातचीत हुई है। फ्लोरिडा के प्रभावित इलाके से लोग पलायन कर अब अटलांटा समेत अन्य सुरक्षित शहरों की ओर बढ़ रहे हैं। फ्लोरिडा से पलायन करने वालों में भारतीयों की भी बड़ी संख्या है, इसकी वजह यह है कि इस प्रांत में अधिकतर लोग कंपनियों में इंजीनियरिंग के पेशे से जुड़े हैं। अटलांटा में मदद के लिए हेल्प सेंटर बनाए हैं। सरकार के अलावा आम लोग भी मदद के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


अभी सुधरे नहीं हैं हालात
बागपत। शिकागो में रह रहे बड़ौत निवासी अजीत सिंह ने कहा हालात सुधरे नहीं है। फ्लोरिडा से पलायन कर आने वाले लोगों की संख्या अन्य सुरक्षित शहरों में बढ़ गई है। होटलों में जगह खाली नहीं है। हालात सुधरने में करीब तीन माह का समय भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात नाजुक, फ्लोरिडा खाली
बागपत। शिकागो में रह रहे सोमपाल सिंह ने कहा फ्लोरिडा खाली हो चुका है। सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। बिजली कट होने से समस्या खड़ी हो गई है। लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं, लेकिन तूफान अधिक भयावह होने से परेशानी खड़ी हो गई है। भारतीय भी बड़ी संख्या में यहां फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed