{"_id":"59b6e53d4f1c1bf07f8b61a7","slug":"131505158461-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में पालीथीन बिकी तो खैर नहीं: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा में पालीथीन बिकी तो खैर नहीं: एसडीएम
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। उपजिलाधिकारी ने कहा यदि मंगलवार से किसी भी व्यापारी की दुकान पर पॉलीथिन पाई गई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने बाजार में औचक निरीक्षण कर व्यापारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
सोमवार को उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने दोपहर करीब 12 बजे नगर पालिका के सभागार कक्ष में नगर के व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा हाईकोर्ट एवं सरकार के निर्देशानुसार पॉलीथिन एक सितंबर से पूरी तरह बैन हो चुकी है। उन्होंने कहा इसके बाद भी व्यापारी दुकानों पर पॉलीथिन रखकर दुकानों से उसी में सामान रखकर दे रहे हैं। उन्होंने कहा अब दुकानों पर किसी भी कीमत पर पालीथिन का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा केवल सोमवार को रियायत दे रहे हैं। यदि मंगलवार से किसी की भी दुकान अथवा गोदाम में पालीथिन पाई या फिर किसी भी ग्राहक के हाथ में पालीथिन पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद उन्होंने नगर के बाजार में भी जाकर दुकानदारों से कहा मंगलवार से पालीथिन का प्रयोग न करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इस मौके पर पालिका की ईओ निहारिका चौहान, थानाध्यक्ष एसपी सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश बिंदल, भूपेश गुप्ता, ओमप्रकाश जैन, राजू गुप्ता, अशोक कुमार, पालिका कर्मी नीरज शर्मा, अमरीश कुमार, महबूब अली, पवन कुमार आदि रहे।