{"_id":"59af00e64f1c1b12088b472a","slug":"131504641254-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को खुले में शौच मुक्त बनाने की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को खुले में शौच मुक्त बनाने की शपथ दिलाई
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सिलाना गांव में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेविका करूणा चौधरी ने किया। समाजसेविका करुणा चौधरी ने ग्रामीणों को खुले में शौच जाने से फैलने वाली बीमारी के बारे में बताया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकाल कर लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए जागरूक किया। साथ ही जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से खुले में शौच जाने पर फैलने वाली बीमारी के बारे में बताया। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संचालन करूणा चौधरी ने किया। इसमें अमित, सुरेश, प्रवीण, अनीता, ज्योति, पुष्पा, राजकली, सुमन, सुनीता, नीरज, बबीता आदि रहे।