फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विधायक के निरीक्षण में नदारद मिले शिक्षक और डॉक्टर

विधायक के निरीक्षण में नदारद मिले शिक्षक और डॉक्टर

Wed, 06 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
विधायक के निरीक्षण में नदारद मिले शिक्षक और डॉक्टर
दोघट (बागपत)। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने चौगामा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। डॉक्टर और शिक्षक गैरहाजिर मिले। उच्चाधिकारियों से अनुपस्थिति के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक ने शिक्षक दिवस पर दाहा के प्राथमिक विद्यालय नंबर -2 के निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां पर 12 बजे तक ताला लटका मिला। जानकारी करने पर पता चला शिक्षकों ने 11 बजे ही स्कूल बंद कर दिया । प्रधानाध्यापक विवेक राणा ने कहा स्कूल के कार्यक्रमों के बाद शिक्षक सम्मान समारोह में बागपत बुलाए थे। इस कारण स्कूल की छुट्टी की गई। बीएसए से भी शिकायत की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीकरी पर पहुंचे। डॉक्टर और फार्मेसिस्ट अनुपस्थित मिले। अन्य कर्मचारी मरीजों का उपचार करते मिले। विधायक के पूछने पर बताया चिकित्सक मुकेश कुमार, दीपक, अरविंद आए ही नहीं। सिर्फ फार्मेसिस्ट नरेंद्र कुमार और एएनएम सोनू राठी ही मौजूद मिले। सीएमओ को फोन पर बताया सीएचसी बनकर तैयार होकर स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर भी हो चुकी है, लेकिन उसका तो अभी ताला भी नहीं खोला । जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मात्र दो ही स्वास्थ्य कर्मी मिले। अस्पताल परिसर में भरा पानी, झाड़ झंकाड, चारों तरफ गंदगी देख नाराजगी जताई। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक बिनौली डॉ. अतुल बंसल ने कहा चिकित्सक मुकेश कुमार दीपक सीएमओ कार्यालय पर हुई बैठक के लिए हैं। जबकि मौके पर न मिलने वाले चिकित्सक महक सिंह फार्मेसिस्ट अरविंद से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed