{"_id":"59adb1444f1c1b41738b511e","slug":"131504555332-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण मोचन योजना में जिले के 50402 किसानों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण मोचन योजना में जिले के 50402 किसानों का चयन
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण मोचन योजना में जिले के 50402 किसानों का चयन
बागपत। ऋण मोचन योजना के तहत जनपद की पहली सूची में 5483 किसानों का चयन हुआ है। पहली सूची के चयनित किसानों को आठ सितंबर को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। इसमें मुख्य अतिथि जिला के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल रहेंगे। कृषि विभाग के अधिकारी समारोह की तैयारी में जुटे हैं।
जिला स्तरीय कमेटी ने छानबीन के बाद ऋण मोचन योजना के लिए जिले में 50402 किसानों का चयन किया । जिला प्रशासन ने 5483 किसानों की पहली सूची तैयार कर शासन को भेजी। वहां से संबंधित किसानों को ऋण माफ करने के लिए हरी झंडी मिल गई है। सार्वजनिक रूप से पहली सूची के किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में आठ सितंबर को ऋण मोचन योजना के तहत पहली सूची के किसानों को प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे। इसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल होंगे। चयनित किसानों, विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को समारोह के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है। उन्होंने बताया 10 सितंबर को खेकड़ा तहसील, 12 सितंबर और बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में 14 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित कर ऋण मोचन योजना के तहत लाभार्थी किसानों का प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे।