{"_id":"599dd9ec4f1c1b50768b46c7","slug":"131503517164-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्युषण व दशलक्षण पर्व पर मांस की बिक्री पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्युषण व दशलक्षण पर्व पर मांस की बिक्री पर लगे रोक
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दशलक्षण पर्व पर बागपत जनपद में मांस की बिक्री और कटान बंद कराने की मांग को लेकर जैन मिलन बड़ौत के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बुधवार को जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवीन जैन बब्बल के नेतृत्व में जैन समाज के लोग तहसील में पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कहा जैन धर्म में भाद्रपद माह का विशेष महत्व है। यह महीना धर्म, ध्यान, त्याग और तपस्या का महीना है। जैन धर्म सभी जीवों पर दया का भाव रखता है। स्वामी भगवान महावीर भी अहिंसा के पुजारी हैं। 19 अगस्त से 26 सितंबर तक स्थानकवासी और मूर्ति पूजक समाज के अथाई पर्व हैं। 26 अगस्त से 5 सितंबर तक दिगंबर जैन समाज का दशलक्षण पर्व है, इसलिए जनपद में मीट कटान और मांस की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश पारित किए जाए। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा जैन समाज का ज्ञापन डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। इसमें मनोज कुमार, नवीन जैन बब्बल, विवेक जैन, पुनीत जैन, दीपक जैन, ललित जैन, सचिन जैन, सुनील जैन, संजय जैन, संतोष जैन एडवोकेट, सुभाष जैन, प्रवीण जैन ठेकेदार, सतीश ठेकेदार, आदिश जैन, सुबोध जैन, रजनीश जैन आदि रहे।