फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यज्ञ की क्रियाओं को जानना जरूरी : आचार्य संजय

यज्ञ की क्रियाओं को जानना जरूरी : आचार्य संजय

Sat, 12 Aug 2017 01:13 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
यज्ञ की क्रियाओं को जानना जरूरी : आचार्य संजय
यज्ञ की क्रियाओं को जानना जरूरी : आचार्य संजय
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। आर्य समाज बड़ौत की ओर से चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के पांचवें दिन आजाद नगर और डीएस भवन पर यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें आर्यजनों ने भाग लिया। उदयवीर सभासद सपत्निक एवं यज्ञमान विजयपाल सिंह रहे।

यज्ञ ब्रहा आचार्य संजय वैदिक रहे। संजय ने कहा कि यज्ञ की क्रियाओं का अर्थ नहीं पता तो आपकी भावना उसमें नहीं बन सकती। क्रिया को भावना से शून्य होकर किया जाएगा तो यज्ञ से आपको आध्यात्मिक लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जल परमात्मा का एक गुणवाचक नाम है तभी तो हमारी आस्था गंगाजल से जुड़ी है। सायंकालीन सत्र में आचार्य ने कहा कि ईश्वर एक है और वहीं इस सृष्टि की उत्पत्ति, पोषण और संहार कर रहा है। वेद मंत्रों के प्रमाण देकर सरल भाषा में समझाया कि सारें झगड़े आपसी वैमनस्य भेदभाव आदि ईश्वर और धर्म को ठीक प्रकार से न समझने के कारण होते है। कार्यक्रम का संचालन प्रीतम सिंह आर्य ने किया। इस अवसर पर ओमपाल शास्त्री, चरण सिंह मालिक एवं श्रीपाल आर्य ने भजन गाये। कार्यक्रम में डॉ. ओमवीर सिंह, जसवीर मलिक, चौघरी हरवीर, पूर्व विधायक साहब ङ्क्षसह, इंद्रपाल सिंह, सुदेश कुमार, वीर सैन, रामकुमार, विजयपाल, मोहनपाल, डॉ. हरपाल सिंह, बिजेंद्र मलिक, राममेहर सिंह, सुरेंद्र कुंडू, देवेंद्र शास्त्री एवं काफी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed