फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विधायक ने बांटी किताबें, शैक्षिक सत्र शुरू

विधायक ने बांटी किताबें, शैक्षिक सत्र शुरू

Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने बांटी किताबें, शैक्षिक सत्र शुरू
बागपत। नए शैक्षिक सत्र की शुभारंभ हो गया। स्कूल चलो अभियान की शुरूआत के चलते बच्चों का नामांकन कराया जा रहा है। बीआरसी पर भाजपा विधायक योगेश धामा ने बच्चों को ड्रेस और किताबें भेंटकर सत्र की शुभारंभ किया। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शनिवार से स्कूलों का शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो गया है। प्राइवेट स्कूलों में जहां हवन के साथ सत्र की शुरूआत की और बच्चों को आकर्षक उपहार दिए। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूलों में पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही। इसके अलावा शहर के बीआरसी पर शैक्षिक सत्र का शुभारंभ भाजपा विधायक योगेश धामा ने किया। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ड्रेस और किताबें बांटी। विधायक ने बच्चों को मेहनत और लग्न से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ शिक्षकों को कहा अच्छी से अच्छी शिक्षा बच्चों को दी जाए ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। बीएसए योगराज सिंह ने कहा समय पर जो शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा सभी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। सिसाना, गौरीपुर, टटीरी के परिषदीय विद्यालयों में भी कार्यक्रम हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल, ब्लॉक सह समन्वयक अशोक अंतिल, प्रवीर सिंह, महेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, ब्रजभूषण, गौरव, मेनका, पूनम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed