फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सपा ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन

सपा ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन

Sun, 02 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
सपा ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन
बागपत। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने 44वां जन्म दिन मनाया। केक काटकर दीर्घायु की कामनाएं की । अस्पतालों में मरीजों को फलों का वितरण किया। कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा सपा सरकार अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। हर वर्ग के लोगों को योजना का लाभ मिला है। भाजपा सरकार में अपराध बढ़ गया है। दंगे बढ़ रहे हैं। अफसर पीड़ितों की बात सुनने को तैयार नहीं है। जंगलराज कायम हो चुका है। इसमें सपा नेता ओमवीर सिंह तोमर, अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर, डॉ. शकील अहमद, डॉ. एसपी यादव, डॉ. जितेंद्र यादव रिफाकत, रेखा यादव, गजेंद्र बली, बबलू सिद्दीकी, भूरू सभासद और सुरेंद्र पंवार कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में नेहरू रोड पर स्थित नामित सभासद ललित जैन के प्रतिष्ठान पर सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाईं बांटी और पशुओं को चारा खिलाकर सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा व्यापारियों पर थोपे जीएसटी का विरोध किया। ललित जैन ने कहा जीएसटी व्यापारियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा अखिलेश यादव लोकप्रिय नेता है। सपा आज भी व्यापारियों के साथ है और आगे भी रहेगी। इसमें कुंदन शर्मा सभासद, घनश्याम रूहेला, विनोद नीटू सभासद, आबिद, विकास गुप्ता, कपिल, जाहिद, दीपक, राहुल, अंकुर, बोबी जैन, प्रवीण जैन, साबिर, वकील आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed