{"_id":"595546ff4f1c1b0d318b45ab","slug":"131498760959-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें किसान
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा पंडित दीनदयाल ने समाज की भलाई के लिए हमेशा प्रयास किया। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। हिंदी और अंग्रेजी के उनके लेख विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते थे।
बृहस्पतिवार को मेले के अंतिम दिन उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक विचारक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, इतिहासकार और पत्रकार के रूप में समाज के उत्थान के क्षेत्र में कार्य करते रहे। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की इतनी सुविधाएं दी जा रही हैं कि इससे पहले छात्रों को इस प्रकार की सुविधा नहीं मिलती थी। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा उठाकर आम आदमी लाभांवित हो सकता हैं। जुलाई माह में विद्यालय खुल जाएंगे और एक जुलाई को प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क दो जोड़ी यूनिफार्म उपलब्ध कराई जाएगी। सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूलों में भी 25 प्रतिशत गरीब परिवारों के बच्चों को दाखिला दिलाया जाएगा। उप निदेशक कृृषि धुरेंद्र कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।