{"_id":"5942e5d54f1c1bdf5e8b4771","slug":"131497556437-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में बागपत व वालीवॉल में मेरठ की टीम रही विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में बागपत व वालीवॉल में मेरठ की टीम रही विजयी
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कालिंदी देवी कॉलेज छपरौली रोड पर स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस मौके पर विजेता टीम के सदस्यों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
रालोद नेता और एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अरुण तोमर उर्फ बाबी, पिंटू तोमर, डॉ. यशवीर सिंह तोमर, रकम सिंह और ग्राम प्रधान मलकपुर कृष्णपाल ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष अरुण तोमर ने बताया कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में शामली और बागपत के बीच पहला मुकाबला हुआ। इसमें शामली की टीम को 19 और बागपत की टीम को 39 अंक मिले। दूसरा मुकाबला बुलंदशहर और आगरा के बीच हुआ। इसमें बुलंदशहर की टीम को 32 और आगरा की टीम को 37 अंक मिले। कबड्डी का फाइनल मुकाबला बागपत और आगरा के बीच हुआ। इसमें बागपत की टीम ने 41 अंक प्राप्त किएं। जबकि आगरा की टीम 18 अंक ही प्राप्त कर सकी। बागपत की टीम 23 अंक से विजयी रही।
उन्होंने बताया वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला मुजफ्फरनगर और मेरठ की टीमों के बीच खेला गया। इसमें मेरठ की टीम दो मैच जीतकर विजयी रही। जिलाध्यक्ष अरुण तोमर, कृष्णपाल प्रधान, रकम सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में तकनीकी निदेशक बलवान सिंह, निर्णायक अनिल सरोहा, सुनील सरोहा, अशोक, सतपाल सिंह, आरए गर्ग, कृष्णपाल प्रधान मलकपुर और धर्मपाल सिंह लौहारी, सहसंयोजक फारूख, प्रदेश महासचिव दिव्यांशु गर्ग, ओमवीर प्रधान, सुधांशु गर्ग, सचिन तोमर, मास्टर नरेंद्र सिंह का योगदान रहा।