{"_id":"65ac42c03f2c7f9364023bfd","slug":"126-villages-will-get-free-from-garbage-with-rs-12-crores-baghpat-news-c-28-1-bag1001-9207-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 126 गांवों को 12 करोड़ रुपये से मिलेगी कूड़े से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 126 गांवों को 12 करोड़ रुपये से मिलेगी कूड़े से मुक्ति
विज्ञापन
बागपत। जिले में स्वच्छ भारत मिशन से बाहर रहने वाले 126 गांवों में गंदगी दिखाई नहीं देगी। इन गांवों को कूड़े से मुक्ति दिलाने के लिए अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन की वार्षिक कार्ययोजना बनाने में जुट गए हैं। इसके तहत 126 गांवों में कूड़ा निस्तारण के लिए करीब 12 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की जा रही है।
स्वच्छ भारत मिशन में जिले के 147 राजस्व गांवों को साफ-सुथरा बनाने पर काम किया गया। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन में करीब 40 करोड़ रुपये बजट जारी किया गया। चयनित गांवों में कूड़ा निस्ताण के लिए करोड़ों रुपये की लागत आरआरसी सेंटरों का निर्माण कराया गया। इसके अलावा घरों से कूड़ा एकत्रित करने के लिए ई-रिक्शा समेत अन्य वाहन खरीदे गये और शाॅकपिट का निर्माण कराया गया। इसके अलावा दूषित पानी की निकासी के लिए का निर्माण कराने और चैनल लगवाये गये।
जिले की 244 ग्राम पंचायतों के 273 गांवों में से 147 गांवों में स्वच्छ भारत मिशन से काम होने के बाद अब 126 गांव वंचित रह गए हैं। जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने वंचित गांवों में भी स्वच्छ भारत मिशन से कूड़ा निस्तारण समेत अन्य कार्य कराने की कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। कार्य योजना तैयार होने के बाद शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
-- --
ग्रामीणों को पढ़ाया जाएगा स्वच्छता का पाठ
अधिकारियों के अनुसार गांवों में स्वच्छता पर बजट खर्च किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को भी अपने गांव को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा, जिससे स्वच्छ भारत मिशन में ग्रामीणों का सहयोग मिल सके।
-- --
-वर्जन
स्वच्छ भारत मिशन में जिले के 147 गांवों में स्वच्छता पर काम कराया जा चुका है। अब 126 गांव शेष रह गए हैं, जिनके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इन गांवों के लिए करीब 12 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार होगी। - अमित त्यागी, डीपीआरओ