{"_id":"5c7835bebdec225eb65e05fe","slug":"121551381950-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं बोलीं, चूड़ी उतारकर सरहद पर जाने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं बोलीं, चूड़ी उतारकर सरहद पर जाने को तैयार
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुलवामा में आतंकी हमले में भारतीय जवानों की शहादत के बाद पाकिस्तान के प्रति महिलाओं में भी गुस्सा है। उनका कहना है कि जरूरत पड़े तो वे भी चूड़ियां उतारकर सरहद पर भी जाने को तैयार हैं। पाकिस्तान ने तो हद ही कर दी, अब तो ऐसी जंग होनी चाहिए, जैसी कि अमेरिका ने ईराक के खिलाफ की थी। तब ही आतंकवाद का जड़ से खात्मा हो पाएगा।
रूबी चौधरी ने कहा हमारी सेना का अदम्य साहस किसी से छिपा नहीं है। पाकिस्तान को उसके अंदर घुसकर मार सकते हैं। इस बार जब जंग जैसे हालात बने हैं तो उसे पूरी तरह से धूल चटा देनी चाहिए। नेहा बालियान ने कहा पाकिस्तान पहले भी भारत के साथ युद्ध कर चुका है लेकिन वह कभी जीत नहीं पाया। हमारी सेना जवानों की शहादत का बदला लेकर रहेगी। बबीता मलिक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ जो कदम उठाया है। वह सही समय पर बिल्कुल सही निर्णय है। अब मौका है कि पाकिस्तान से आर-पार की जंग हो जाए। अंजली बालियान ने कहा बहुत दिन तक हम पाकिस्तान को समझते रहे कि आतंकवाद को समाप्त करें, लेकिन वह आदत से बाज नहीं आया। इसका खामियाजा उसे हर कीमत पर उठाना पड़ेगा। मीनाक्षी तोमर ने कहा पाकिस्तान के साथ अब दो-दो हाथ जरूरी है। पाकिस्तान भुखमरी की कगार पर है और भारत से युद्ध करने की बात कर रहा है। प्रीति सिंह ने कहा हमारे सैनिक बड़ी शिद्दत के साथ देश की रक्षा में लगे हैं। उनका हौसला बढ़ाना हम सबका फर्ज है। हम सब इसके लिए तैयार हैं। यदि जरूरत पड़ी तो चूड़ियां उतारकर सरहद पर जाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे।