{"_id":"5bfc4f4ebdec22416c13dc72","slug":"121543262030-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्र शिविर में 175 नेत्र रोगियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्र शिविर में 175 नेत्र रोगियों की जांच
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोर्ट रोड स्थित लायंस क्लब के भवन में सोमवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन एडवोकेट रामपाल नेहरा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर से दीनहीन की सेवा करने का लायन बंधुओं को अवसर मिलता है। यह कार्य सराहनीय है। शिविर में लायन हॉस्टिल गाजियाबाद के डॉक्टरों ने नेत्र रोगियों की जांच की। शिविर में 175 रोगियों की जांच की। इनमें 40 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया। क्लब की ओर से नि:शुल्क आना और जाना किया जाएगा। शिविर माह की प्रत्येक 26 तारीख को लगेगा। इसमें क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह बली, अशोक तोमर, मनीष जैन, राजपाल शर्मा, राजपाल दीक्षित, योगेंद्र पाल सांगवान आदि का सहयोग रहा। इसमें जनक सिंह सोम, विजयपाल यादव, ब्रजमोहन गुप्ता, मुस्तफा हैदर, वीरेंद्र सिंह, समय सिंह, विपिन यादव का सहयोग रहा।
विज्ञापन