फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छह ब्लॉक के गांवों में 399 कार्य पड़े अधूरे, बीडीओ को चेताय

छह ब्लॉक के गांवों में 399 कार्य पड़े अधूरे, बीडीओ को चेताय

Tue, 27 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
छह ब्लॉक के गांवों में 399 कार्य पड़े अधूरे, बीडीओ को चेताय
बागपत। जिले के छह ब्लॉक के गांवों में 399 कार्य अधूरे पड़े हैं, इन पर आज तक कोई खर्च नहीं किय गया है। इन कार्यों को पूरा करने पर किसी का ध्यान नहीं है। ऑनलाइन समीक्षा करने पर इसका खुलासा हुआ। सीडीओ ने नाराजगी जाहिर कर बीडीओ को कार्य पूरा करने के निर्देशित किया। विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जनपद के गांवों में मनरेगा से विकास कार्य कराए जाते है। इसके लिए ब्लॉक को बजट जारी होता है। मनरेगा योजना के कार्यों को पूरा कराने के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का ध्यान नहीं है। वर्ष 2017-18 में कार्य कराने के लिए सभी ब्लॉक को बजट जारी किया। एक वर्ष में जनपद के छह ब्लॉक के गांवों में 399 कार्य ऐसे हैं, जिनको विभाग से स्वीकृति और बजट तो मिल गया, लेकिन कार्य शुरू नहीं कराया । कई बार विभागीय अधिकारियों ने कार्यों की समीक्षा की और आदेश जारी किए। आज तक भी इन कार्यों को पूरा कराने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जायसवाल ने ऑनलाइन एमआईएस पर इसकी समीक्षा की, इसमें यह लापरवाही उजागर हुई। सबसे ज्यादा अधूरे कार्य बड़ौत और बिनौली ब्लॉक में हैं। इस मामले को गंभीरता से लेकर सीडीओ ने सभी बीडीओ को पत्र जारी करके कार्यों को तीन दिन में पूरा कराने के आदेश दिए है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्यों को समय से पूरा नहीं कराया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। इसमें लापरवाही सहन नहीं होगी, इसलिए समय रहते सभी कार्य पूूरे कराए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ब्लॉक में हैं अधूरे कार्य
ब्लॉक कार्य
बागपत 53
बड़ौत 87
बिनौली 86
छपरौली 48
खेकड़ा 48
पिलाना 77
कुल 399
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed