{"_id":"5be09a7abdec2269aa2a1e0d","slug":"121541446266-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति के कर्मियों की हड़ताल से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति के कर्मियों की हड़ताल से किसान परेशान
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल से किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। इससे समितियों से यूरिया और का वितरण नहीं हो रहा है। दूसरी तरफ विकास भवन में कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी रहा। सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
तीन मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारियों का विकास भवन में अनिश्चित कालीन धरना चल रहा है। चौथे दिन कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव राणा और संयोजक कर्मवीर यादव ने कहा कि समिति कर्मचारी शासन की नीतियों के अनुसार कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी उपेक्षा की जा रही है। सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है और मांगों को पूरा करने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रही है, इससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जब तक मांगे पूरी नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों के धरने पर बैठने के चलते समितियों पर ताले लटके रहे। अब धरने से किसानों के परेशानी होनी शुरू हो गई है। यूरिया और खाद नहीं मिल रहा है। इस दौरान रमेश चंद चौहान, सुरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, कंवर पाल सिंह, राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार, दीप सिंह, सुनील सिंह, अशोक, सुदर्शन गुप्ता, धर्मवीर सिंह, उसमान, संजीव राणा, राजीव राणा, रमेश चंद चौहान, जयप्रकाश, विनोद, आलोक गुप्ता, अमरपाल सिंह यादव, पिंटू सिंह, कृष्णपाल, नेपाल, देशपाल, मुकेश धामा आदि रहे।