फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एससी /एटी एक्ट में बदलाव उचित नहीं : राणा-MUZAFFARNAGAR

एससी /एटी एक्ट में बदलाव उचित नहीं : राणा-MUZAFFARNAGAR

Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
एससी /एटी एक्ट में बदलाव उचित नहीं : राणा-MUZAFFARNAGAR
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा के संयोजक शेर सिंह राणा ने कहा एससी/ एसटी एक्ट पर सरकार ने अध्यादेश लाकर देश की 80 प्रतिशत जनता को आघात पहुंचाया है। पूर्व का आदेश बहाल होना चाहिए।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा बागपत पहुंचने पर संयोजक शेर सिंह राणा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। राणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एससी/ एसटी एक्ट के विरोध में पद यात्रा की शुरूआत सहारनपुर से की, इसका समापन 16 दिसंबर को गाजियाबाद में होगा। एससी/ एसटी एक्ट पर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटकर अध्यादेश लाई है, यह गलत किया है। इससे सभी समाज के लोगों को दुख पहुंचा है, क्योंकि सभी अपराध की जांच होती है, लेकिन इस एससी/ एसटी एक्ट में क्यों बदलाव किया है। बिना जांच किए जेल भेज दिया जाता है यह गलत है। इस कानून के विरोध में पदयात्रा निकाली जा रही है। इसमें सभी समाज के लोगों का सहयोग मिल रहा। यह भी आरोप लगा रहे है एक्ट के ओर प्रभावी होने से नुकसान पहुंच रहा है। सामाजिक के साथ-साथ आर्थिक हानि पहुंच रही है। रोजगार पर असर पड़ा है। सरकार का ध्यान भटकाने के लिए यह कानून लाया गया है। उन्होंने कहा दलित समाज को आर्थिक लाभ पहुंचाएं, इस तरह से समाज टूटता है। इस दौरान विक्की चौधरी, सुनील मुखिया, ब्रजमोहन, विनोद भारद्वाज, अमित, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा के सदस्यों का बागपत के लोगों ने स्वागत किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed