फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   15 अक्तूबर तक भुगतान, यूपी में होगी शिक्षकों और सिपाहियों की भर्ती : योगी आदित्यनाथ

15 अक्तूबर तक भुगतान, यूपी में होगी शिक्षकों और सिपाहियों की भर्ती : योगी आदित्यनाथ

Wed, 12 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
15 अक्तूबर तक भुगतान, यूपी में होगी शिक्षकों और सिपाहियों की भर्ती : योगी आदित्यनाथ
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि सरकार किसान का दर्द समझती है। सहकारी और फेडरेशन की मिलों को 15 सितंबर जबकि निजी क्षेत्र की चीनी मिलों को 15 अक्तूबर तक गन्ने का बकाया भुगतान करना होगा। मनमानी करने वालों पर इसके बाद सरकार का डंडा चलेगा। 97 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगा। सिपाहियों की 42 हजार भर्ती के अलावा जनवरी में 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकार के पास नौकरी हैं, इसके लिए योग्य उम्मीदवार आगे आएं। सपा और बसपा के पाप के गड्ढों ने विकास को बाधित किया था। पिछले 16 माह के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाया है।
विज्ञापन

बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शिलान्यास समारोह में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और बसपा ने जातियों में बांटकर राजनीति की है। भाजपा विकास की राजनीति करती है। रमाला चीनी मिल का दोहरीकरण हो चुका है। बिजली के लिए कोजन प्लांट को मंजूरी मिल चुकी है। ईस्टर्न पेरिफेरल का निर्माण कराया गया। बागपत चीनी मिल के विस्तारीकरण पर भी मंथन किया जा रहा है। किसान गन्ने के अलावा सब्जी की खेती को भी बढ़ावा दें, दिल्ली नजदीक हैं, सड़कें अच्छी बन गई है। इसलिए सब्जी की खेती कर लाभ कमाएं, सहफसली खेती कर सकते हैं। मजाकिया लहजे में कहा कि गन्ना अधिक होने से कुछ लोगों को शुगर होनी शुरू हो गई है। शिक्षकों की 97 हजार, पुलिस की 42 हजार भर्ती के अलावा जनवरी में यूपी पुलिस में 50 हजार सिपाहियों की भर्ती होगी। योग्य उम्मीदवारों को नौकरी की कमी नहीं होने दी जाएगी। एशियन गेम के पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द ही लखनऊ में सम्मान किया जाएगा। खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम ने सपा और बसपा पर कटाक्ष किए और कहा कि इन दलों ने प्रदेश का विकास नहीं किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed