फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नटखट मदन गोपाल की जयंती पर खुशी में झूमे श्रद्धालु- जिलेभर में

नटखट मदन गोपाल की जयंती पर खुशी में झूमे श्रद्धालु- जिलेभर में

Tue, 04 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
नटखट मदन गोपाल की जयंती पर खुशी में झूमे श्रद्धालु- जिलेभर में
बागपत। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल के जयकारे दूसरे दिन भी मंदिरों में गूंजे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने व्रत रखकर भगवान की आराधना की। जिले में विभिन्न गांव और कस्बों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। कान्हा की लीलाओं का बखान भी किया गया।
विज्ञापन

जिलेभर में सोमवार को बागपत शहर और देहात के कई गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। लोगों ने व्रत रखे और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। देहात में लोगों ने व्रत रख कर परिवार में सुख शांति के लिए कन्हैया से प्रार्थना की। विशेष पकवान बनाकर कान्हा को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने रात में चंद्र को जलार्पित कर अपने उपवास खुले। विभिन्न स्थानों पर झांकियां निकाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन


कीर्तन में बांके बिहारी का गुणगान किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में शिव शक्ति मंडल समिति ने कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य राधा कृष्ण की शोभायात्रा निकाली। इसका शुभारंभ डॉ. विनोद कुमार और दीप प्रज्ज्वलित चौधरी अशोक कुमार ट्रांसपोर्टर ने किया। यात्रा चौपाल नंबर एक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। रात में चौपाल में कीर्तन का आयोजन किया। बाद में प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
दोघट। दोघट के प्राचीन बाड़ा वाले शिव मंदिर, दुर्गा शिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन हुए। मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया। टीकरी में देर रात तक मंदिरों में पूजा-अर्चना की। निरपुड़ा के छोटा शिव मंदिर में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हुए। रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण भगवान का जन्म होने के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किए। वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कालेज तवेला गढ़ी में जन्माष्टमी पर यज्ञ का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने उत्साह से भाग लिया। इंटर की छात्राओं ने रंगोली बनाई। कक्षा दस की छात्राओं ने भगवान कृष्ण की झांकी बनाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रुकुमपाल सिंह यादव ने बताया कि भगवान कृष्ण 16 कला के अवतार थे। वे योग पुरूष तथा उच्च राजनीतिज्ञ, परोपकारी, दयानिधि थे। उन्होंने गीता जैसा महान ग्रंथ लिखकर कर्म तथा आत्मा के विषय पर प्रकाश डालाकर संसार को लोभ मोह से विरक्त रहने का संदेश दिया। इस मौके पर आनंद छिल्लर, स्वाति छिल्लर, आर्य दीप छिल्लर, सीमा छिल्लर, दीपा छिल्लर, आरजू, रूपाली, पूजा, ज्योति, राधा, पारूल, सुरेंद्र आदि रहे।

शोभायात्रा निकाली
चांदीनगर। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रटौल के शिव मंदिर, पावन धाम मंदिर झांकियां सजाई। गांव में शोभायात्रा का आयोजन किया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का दर्शन को तांता लगा रहा। पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। दोपहर में महिलाओं ने मंदिर पर कीर्तन किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली। इसमें मनमोहक झांकियां शामिल रही। इसमें मास्टर देवेंद्र अरोरा, समाज सेवी मनुपाल बंसल, कुंवर रहीसुद्दीन, संजय अरोरा, महेंद्र शर्मा, बॉबी शर्मा, संदीप शर्मा, रोहित का सहयोग रहा।


शोभायात्रा धार्मिक गीतों पर झूमे श्रद्धालु
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर धार्मिक गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। विभिन्न झांकियां ने लोगों को आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed