{"_id":"5b6df5e74f1c1b8e068b4e3a","slug":"121533933031-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की आदत कैंसर को दावत, तंबाकू का इंतजाम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की आदत कैंसर को दावत, तंबाकू का इंतजाम...
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में कैंसर पर संगोष्ठी आयोजित
स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेें शुक्रवार को कैंसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को कैंसर संबंधित बीमारी के प्रति जागरूक किया।
संगोष्ठी का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, संस्था के सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य ने किया। डॉ. मनीष तोमर ने बताया कि सही ढंग से खानपान न करना, अत्यधिक धूम्रपान करना और नशाखोरी की आदत से कैंसर जैसी बीमारी हो जाती है। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर स्कूल परिसर से रैली को रवाना किया। रैली कोताना रोड, पूर्वी यमन नहर से होते हुए वापस स्कूल परिसर मेें समाप्ति हुई। रैली मेें स्कूली बच्चे नशे की आदत कैंसर को दावत, तंबाकू का इंतजाम कैंसर का पैगाम जैसे नारे लगाते चल रहे थे। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। इसमें दीपिका, साक्षी, पूनम, आरती, ज्योति, रूबी, सुमन, संगीता, पुष्पा, रेखा, सोनम, भारती, दीपक, सहदेव, अंकुर, शुभम, अमित, नीटू, विपिन, मयंक आदि रहे।