{"_id":"5b4f9a3e4f1c1b45748b5b42","slug":"121531943486-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन इंटर कॉलेज में दो दिवसीय योग शिविर का शुभांरभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन इंटर कॉलेज में दो दिवसीय योग शिविर का शुभांरभ
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। इंडियन इंटर कॉलेज में दो दिवसीय योग शिविर का शुभांरभ किया गया, जिसमें स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
योग शिविर का शुभारंभ योगाचार्य प्रो. डा महेश कुमार मुछाल व स्कूल के प्रधानाचार्य विजयानंद, प्रधानाचार्या बीना आर्य व देवेंद्र ने किया। प्रधानाचार्य विजयानंद ने कहा कि यदि मनुष्य को स्वस्थ रहना है तो प्रतिदिन योग करना बहुत जरूरी है। योग करने से जहां मनुष्य की आयु लंबी होती है, वहीं अनेकों बीमारियों से निजात मिलती है। डा. मुछाल नेे कहा कि आज मनुष्य पैसों के चक्कर में अपने शरीर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहा है, जिस कारण वह बीमार पड़ रहा है। बीमारी के चलते आयु भी कम हो रही है। उन्होंने बच्चों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार आदि यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया और उनसे होने वाले लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया। योग शिविर में मीनाक्षी, मोनी, संध्या, नेहा, मंयक, सुनीता, ममता, ज्योति, पूनम, आरती, पूजा, निशा, संजू, बबीता, आयुषी व कॉलेज स्टाफ का सहयोग रहा।