{"_id":"5b3141084f1c1bfd6e8b9cce","slug":"121529954568-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नहीं बनेंगे जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नहीं बनेंगे जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मंगलवार से जिले में जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों को परेशानी होगी। इसके लिए लेखपालों का सत्यापन कार्य का बहिष्कार निर्धारित है। यह कार्य दो जुलाई तक चलेगा। इस बीच इनकी मांगे मान नहीं मानी तो तीन से अनिश्चित संपूर्ण कार्य का बहिष्कार हो जाएगा।
जिले में लेखपालों का आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। काली पट्टी बांधकर विरोध व्यक्त कर रहे हैं। लेखपालों की हड़ताल से मंगलवार को लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। क्योंकि जाति, निवास और आय प्रमाणपत्र का सत्यापन के कार्य का बहिष्कार निर्धारित है। इस कार्य के बहिष्कार से सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लेखपालों के इस कार्य बहिष्कार दो जुलाई तक चलेगा। इसी बीच अगर आठ सूत्रीय मांगे शासन ने नहीं मानी तो लोगों के सामने ओर भी परेशानी खड़ी हो जाएगी। तीन जुलाई से पूरी तरह कार्य का बहिष्कार हो जाएगा। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सौरण सिंह यादव और सचिव विनोद शर्मा ने बताया कि उनकी आठ सूत्रीय मांगों को नहीं माना जा रहा है। मंगलवार से प्रमाणपत्र के सत्यापन का पूरी तरह बहिष्कार रहेगा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन चलेगा। तीन जुलाई से सभी कार्यो का बहिष्कार होगा। जिले में 100 लेखपाल है जो हर रोज सैकड़ों जाति, निवास ओर आय प्रमाणपत्र का सत्यापन करते है।