फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली से एक, रमाला से 38 अभ्यर्थी मेडिकल में पास

छपरौली से एक, रमाला से 38 अभ्यर्थी मेडिकल में पास

Thu, 14 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
छपरौली से एक, रमाला से 38 अभ्यर्थी मेडिकल में पास
बागपत। यूपी पुलिस सिपाही और पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती 2015 के लिए चयनित छपरौली और रमाला थाना क्षेत्र के अभ्यर्थियों का पुलिस लाइन में शारीरिक परीक्षण हुआ। 39 अभ्यर्थियों ने मेडिकल पास किया जबकि आठ अभ्यर्थी मेडिकल में फेल हो गए। अनफिट अभ्यर्थियों ने पैनल के चिकित्सकों पर अन ट्रेंड होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बुधवार को छपरौली थाना क्षेत्र के दो और रमाला क्षेत्र के 48 चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण हुआ। नोडल अधिकारी सीओ बागपत दिलीप सिंह ने बताया कि तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 39 अभ्यर्थियों ने मेडिकल पास किया। आठ अभ्यर्थी मेडिकल में फेल हो गए। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को रमाला क्षेत्र के सात और दोघट थाना क्षेत्र के 43 अभ्यर्थी का शारीरिक परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरे दिन भी मेडिकल में अनफिट किए अभ्यर्थियों ने पैनल के चिकित्सकों पर अन ट्रेंड होने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पैनल में फिजिशियन, हड्डी विशेषज्ञ, ऑर्थो एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक होने चाहिए थे, लेकिन सीएमओ ने गलत चिकित्सकों को भेज दिया। इस कारण मेडिकल में फिट अभ्यर्थियों को अनफिट किया जा रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा लगाए आरोप निराधार हैं। उन्होंने एसपी के साथ बैठकर चिकित्सकों का चयन किया । मेडिकल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की जरूरत ही नहीं पड़ती है। उनके द्वारा पैनल में चयनित चिकित्सक ट्रेंड हैं। मेडिकल में वे ही अभ्यर्थी अनफिट किए जा रहे हैं, जिनमें कमियां पाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed