{"_id":"5ad4fad54f1c1b87028b4f10","slug":"121523907285-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर चीनी मिल के सामने बेबस मोदी व योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर चीनी मिल के सामने बेबस मोदी व योगी सरकार
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। वे मीरापुर पट्टी पर अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता में आने से पहले भाजपा की वर्तमान सरकार ने किसानों को लागत मूल्य से 50 प्रतिशत अधिक गन्ना मूल्य देने के साथ-साथ किसानों को पिछले वर्ष का समस्त गन्ना भुगतान व मय ब्याज कराने तथा वर्तमान पेराई सत्र का मूल्य 14 दिन के बाद कराने का वादा किया , लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। मलकपुर चीनी मिल ने प्रदेश सरकार के आदेशों को नहीं माना। उन्होंने कहा गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। सामान्य प्रजाति का गन्ना भी खेतों में खड़ा है। इसकी पर्चियां भी नहीं मिल रही हैं, इससे लगता है कि मलकपुर चीनी मिल के सामने सरकार बेबस है।