{"_id":"5ad3a8384f1c1be2798b46cd","slug":"121523820600-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मंत्रालय की टीम ने देखा निर्माण, तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मंत्रालय की टीम ने देखा निर्माण, तेजी लाने के निर्देश
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रगति जानने के लिए केंद्रीय सड़क मंत्रालय और एनएचएआई की टीम ने निरीक्षण किया। मंत्रालय के सचिव युद्धवीर सिंह मलिक ने प्रगति देखी और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर सकते हैं। दोनों अधिकारियों ने एक्सप्रेस वे का निर्माण करने वाली एजेंसी के अधिकारियों को तेजी से निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
जनपद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सचिव वाईएस मलिक और एनएचएआई के चेयरमैन दीपक कुमार ने मंत्रालय की टीम के साथ एक्सप्रेस-वे का दौरा किया। सोनीपत से होते हुए टीम सेवली में निर्माणाधीन टोल प्लाजा तक पहुंची। इसके बाद बागपत में यमुना पुल का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह ने बताया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 15 अप्रैल को उद्घाटन होना था, लेकिन निर्माण अधूरा होने के चलते यह तिथि अब 29 अप्रैल में बदल दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी दौरा करेंगे।
खेकड़ा में होगी जनसभा
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा खेकड़ा में होगी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के मवी कलां गांव स्थित कट के जरिये ही वह एक्सप्रेस-वे पर रोड शो करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। गेहूं की कटाई से खेत खाली हो जाएंगे, जिनका प्रयोग सभास्थल के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
सोनीपत में निर्माण अधूरा
बागपत। एक्सप्रेस-वे का बागपत का अधिकतर हिस्सा पूरा हो चुका है, लेकिन सोनीपत के सेवली में टोल प्लाजा और कुंडली में वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला टुकड़े का निर्माण अधूरा है।
बागपत के विकास को लगेंगे पंख
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से अन्य कई सौगात भी जिले को मिलने की उम्मीद है। एक्सप्रेस-वे से बागपत में तेजी के साथ विकास होगा।