फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सहेंद्र रमाला का पलटवार, भाजपा से नजदीकी बढ़ाने का किया था इशारा-MUZAFFARNAGAR

सहेंद्र रमाला का पलटवार, भाजपा से नजदीकी बढ़ाने का किया था इशारा-MUZAFFARNAGAR

Mon, 26 Mar 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
सहेंद्र रमाला का पलटवार, भाजपा से नजदीकी बढ़ाने का किया था इशारा-MUZAFFARNAGAR
बड़ौत (बागपत)। रालोद से निष्कासन के बाद छपरौली विधायक सहेंद्र सिह रमाला ने चौधरी अजित सिंह पर पलटवार किया। उन्होंने कहा बसपा को वोट देने के लिए कभी नहीं किया। दावा किया समय-समय पर चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी ने भाजपा से करीबी बढ़ाने और बड़े नेताओं से मिलवाने का इशारा किया था। उन्हें मोहरा बनाकर सपा और बसपा को संतुष्ट करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

रविवार को रमाला गांव स्थित जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों से वह क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं। जिस तरह उन्हें निष्कासित किया गया वह हैरान रह गए। राज्यसभा चुनाव से पहले रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कोई ऐसी चर्चा नहीं कि जिससे उन्हें इशारा मिले कि बसपा को वोट देना है। उन्हें सिर्फ मायावती के बयान देने के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ नेताओं ने एक बार ही नहीं बार-बार जनता का विश्वास तोड़ा है। सहेंद्र सिंह ने दावा किया कि रमाला मिल का विस्तारीकरण उनके प्रयास से हुआ, लेकिन रालोद अध्यक्ष ने उन्हें कार्यक्रम तक में नहीं जाने दिया। छपरौली क्षेत्र की जनता ने वोट देकर मुझे विधायक बनाया है। क्षेत्रीय जनता के लिए वे पूर्ण समर्पित रहेंगे। उनका आगामी क्या कदम है उन्होंने इसे स्पष्ट नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed