{"_id":"5ab406314f1c1b53408b469c","slug":"121521747505-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण का संदेश दिया
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
तितरोंदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल में गुरुवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी हुई, इसमें छात्र छात्राओं ने अपनी कृति के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। जल ही जीवन है विषय पर हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर पर जल की महत्ता और उसके संरक्षण से जुड़े संदेशों को चित्रों के द्वारा उकेरा। निर्णायक मंडल में शामिल प्रबंध समिति सदस्य सतीश कुमार, किरण प्रधान, मनोज कुमार एडवोकेट और देवेंद्र शर्मा ने मानसी मलिक की कृति को प्रथम, आंचल की द्वितीय तथा एश्वर्या की रचना को तृतीय स्थान के लिए चुना। जबकि पायल, पूजा, प्राची, मेघा, राखी व निधि की कृति भी सराही गई। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में अध्यापक अध्यापिकाओं ने जल बचाने के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. आशीष कुमार, उप प्रधानाचार्य संदीप यादव, हेमा तोमर, रश्मि पंवार, नसीम आदि रहे। उधर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना, जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली, पर्ल ग्लोबल एकेडमी फजलपुर, श्री राजेश पायलट जूनियर हाई स्कूल गांवडी, श्री नेहरु स्मारक इंटर कालेज बुढ़ेडा, आर्य विद्यालय इंटर कालेज तेडा, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर आदि संस्थाओं में जल संरक्षण पर आयोजन हुए।