{"_id":"59caaf544f1c1b71548b49d0","slug":"121506455380-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बिजवाडा गांव में मंगलवार को आयोजित सभा में वक्ताओं ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने पर बल दिया।
चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान मेें गांव में मंगलवार को आयोजित बैठक मेें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा वर्तमान समय समाज में प्रेम भावना समाप्त होती जा रही है। इससे समाज मेें बुराई बढ़ती जा रही है। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने पर बल दिया। मंच के अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई को समाज से दूर करने के लिए गांव-गांव, घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। मंच के संयोजक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा नशे और अपराध की लत में पड़कर युवा पीढ़ी दिशा हीन हो रही है। इसकी अध्यक्षता सतीश चौधरी ने की। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने किया। इस मौके पर हर ख्याल शास्त्री ने यज्ञ कराया। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान अरविंद तोमर ने की संचालन मास्टर भंवर सिंह ने किया। इसमेें ब्रजपाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, सीताराम, इकबाल, श्रीपाल धामा, रामपाल, नवाब सिंह, देशपाल, हरवंश लाल, अरविंद तोमर आदि शामिल रहे।