{"_id":"597a40d14f1c1bf42c8b45a6","slug":"121501184209-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में दाखिला पाने को लेकर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में दाखिला पाने को लेकर उमड़ी भीड़
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर के डिग्री और इंटर कॉलेजों में शुक्रवार को दाखिला पाने को लेेकर पूरे दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। कई कॉलेजों मेें छात्रों को असुविधा से बचाने के लिए अतिरिक्त काउंटर भी लगाए गए।
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम वर्ष 2017 में मेरठ मंडल टॉपर श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रवेश पाने को लेकर छात्र-छात्राओं की सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने बताया कि वर्ष 2017 के इंटरमीडिएट में 92.86 व हाईस्कूल में 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज ने न केवल बागपत जनपद टॉप किया, बल्कि मेरठ मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। यहीं, कारण है कि हर साल की अपेक्षा इस साल दाखिले को लेकर छात्र-छात्राओं की अधिक भीड़ उमड़ रही है। छात्रों की संख्या को देखते हुए सात काउंटर लगाकर दाखिला प्रक्रिया कराई जा रही है। कॉलेज स्टॉफ को भी सहयोग के लिए लगाया गया है। उधर, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों मेें पहली कटऑफ मेरिट के अंतिम दिन प्रवेश कराने को लेकर छात्र-छात्राओं की पूरे दिन भीड़ लगी रही।