फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आज से कलक्ट्रेट में हक मांगेंगे शिक्षामित्र

आज से कलक्ट्रेट में हक मांगेंगे शिक्षामित्र

Thu, 27 Jul 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
आज से कलक्ट्रेट में हक मांगेंगे शिक्षामित्र
बागपत। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षामित्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। शिक्षामित्र संघ ने कहा कलक्ट्रेट में पांच दिन तक धरना देकर अपना हक मांगेंगे। एक भी शिक्षामित्र स्कूल नहीं जाएगा। फैसले के बाद उन्हें अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

बुधवार को सिसाना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र संघ की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष कुशलता चौहान ने कहा शिक्षामित्रों का अपमान किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से शिक्षामित्रों को झटका लगा है, हम बेहद हैरान हैं, लेकिन अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे। बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट में करो या मरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसी भी कीमत पर अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। इसमें बिजेंद्र भाटी, राजेश पंवार, भरत शर्मा, सचिन शर्मा, सुभाष चंद, मइनुद्दीन और सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने बताया जिले में करीब 359 शिक्षामित्र परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत हैं। न्यायालय के आदेश का पालन होगा। इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो इन स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों से पढ़ाई कराई जाएगी। पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्र के पिता की हार्टअटैक से मौत
बागपत। सुप्रीम कोर्ट का फैसला टीवी पर सुनते ही पाली गांव की महिला शिक्षा मित्र के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। गम के माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया। शिक्षामित्र संघ की जिलाध्यक्ष कुशलता चौहान ने बताया शिक्षा मित्र आरती चौहान के पिता श्रीपाल चौहान पुलिस से सेवानिवृत्त थे। मंगलवार शाम को वह टीवी देख रहे थे, इसी दौरान कोर्ट के आदेश की न्यूज से उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed