फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिये पौधारोपण किया

पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिये पौधारोपण किया

Wed, 26 Jul 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिये पौधारोपण किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ग्रौवेल गर्ल्स स्कूल में रोटरी क्लब के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए।
क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन, सचिव नवीन जैन, सदस्य जितेंद्र, अमित, डॉ. एपी रस्तोगी, राजन, आलोक, संजय, अजय, राकेश, अखिल, नरेंद्र व प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने पौधरोपण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी हो गया है। छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इसमें शैली, तान्या, वेनिशा, आंचल, श्रेया, सूर्यांशी, मानवी, प्राची, परिधि एवं तनिशा का सहयोग रहा। वहीं, जैन मिलन बड़ौत एवं पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में बड़ौली गांव स्थित एक स्कूल में पौधरोपण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बच्चों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और इसका महत्व बताया। मनोज जैन, नवीन जैन बब्बल, प्रमोद पालीवाल, चंद्रवीर तोमर, रविंद्र राठी, प्रवीण ठेकेदार, सुभाष जैन, तरसचंद जैन, पुनीत जैन, चारु जैन, अंजलि, निर्दोष शर्मा, राजन जैन, नितिन जैन, रवि पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

शहीदों की याद में किया पौधरोपण
बड़ौत। कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए नव युवा चेतना दल बड़ौत के तत्वावधान में छपरौली रोड स्थित शहीद भगत सिंह कालोनी में शहीदों की याद में पौधे लगाए गए। दल के सचिव प्रदीप तोमर ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण की समस्या बहुत गहन समस्या है। हम सभी को पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाना है। सभी से एक-एक पौधा लगाने की अपील की। इस दौरान मोनू उपाध्याय, सचिन, विजय, विनय, वरुना तोमर, रविना, सुदेश, संतोष, सतेंद्र, श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed