फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सैनिकों को रेपिस्ट कहने के बयान पकड़ता जा रहा तूल

सैनिकों को रेपिस्ट कहने के बयान पकड़ता जा रहा तूल

Sat, 01 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
सैनिकों को रेपिस्ट कहने के बयान पकड़ता जा रहा तूल

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
सपा नेता आजम खान के सैनिकों को रेपिस्ट कहने के बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हर वर्ग में बयान को लेकर गुस्सा व्याप्त है। शुक्रवार को नगर की शिक्षण-संस्थाओं में बैठक कर बयान की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस दौरान आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने पत्र पर हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री को भेजा। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में छात्र-छात्राओं ने आजम खान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन का कहना था कि आजम खान के सैनिकों को रेपिस्ट कहने के बयान से देश की जनता को ठोस पहुंची है। जो सैनिक हर वक्त देश की हिफाजत करने में लगा रहता है, उसे नेता रेपिस्ट कहते हैं, यह बहुत शर्मनाक है। बाद में छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर एक पत्र पीएम को भेजा और आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठायी। इसमेें प्रबंध समिति से रोहित जैन, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, अनिकेत, सुरेंद्र प्रवीण, नितिन, नीरज, मयंक शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रबंध समिति के आशीष जैन व संचालन हर्षित जैन ने किया।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल के बच्चों ने चेयरमैन हंसकुमार जैन, बिजेंद्र जैन, ओपी शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में आजम खान के प्रतीक पुतले का दहन किया। चेयरमैन का कहना था कि यदि जल्द ही इस प्रकार के बयानों पर अंकुश नहीं लगा तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। उन्होंने भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से इस प्रकार के बयानों पर अंकुश लगवाने की मांग उठाई। इस अवसर पर सागर, नितिन, विकास, प्रदीप, अखिलेश, नगेंद्र, विशाल जैन, स्वाति, नेहा शामिल रहे। उधर, लार्ड महावीरा एकेडमी में प्रधानाचार्य विक्रम डांगी, अभिषेक जैन, मिर्नवा पब्लिक स्कूल में उपप्रधानाचार्य अरूण तोमर सहित स्कूली बच्चों ने आजम खान के बयान की निंदा की। कहा कि आजम खान को सैनिकों से हाथ जोड़कर मांफी मांगनी चाहिए। क्योंकि भारतीय सैनिक अपनी जान हथेली पर रखकर भूखे-प्यासे दिन-रात आंधी व बरसात मेें देश की सुरक्षा करते है, लेकिन कुछ नेता उन्हें अपने निजी स्वार्थ के चलते रेपिस्ट तक कह रहे है। इसको कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed