फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत निगम की चूक पर किसानों को जाना पड़ा जेल

विद्युत निगम की चूक पर किसानों को जाना पड़ा जेल

Sat, 17 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम की चूक पर किसानों को जाना पड़ा जेल
विद्युत निगम की चूक पर किसानों को जाना पड़ा जेल
विज्ञापन


बागपत। इसे विद्युत निगम की अदूरदर्शिता कहें या हठधर्मिता। मौजिजाबाद नांगल में गलत लाइन खींचे जाने का विरोध करने पर दो किसानों को जेल भेज दिया गया। किसान डीएम भवानी सिंह खंगारौत के पास पहुंचे। डीएम ने नायब तहसीलदार से जांच कराई तो पता चला कि निगम की टीम ने लाइन खींचने में गलती की और किसानाें पर सरकारी बाधा में मुकदमा हो गया। अब किसानों पर दर्ज मुकदमे खारिज करने की तैयारी चल रही है।

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग के कान्हड़ बिजलीघर से कंडेरा बिजलीघर के लिए लाइन खींची जा रही है। मौजिजाबाद नांगल गांव में किसान वेद सिंह, सतपाल, तेजपाल और सुखबीर सिंह के खेत से पिछले माह 30 मई को निगम के कर्मचारी लाइन खींचने के लिए गए थे। किसानों का कहना था कि लाइन दूसरे किसान के खेत से गई है। उनके पास सही सर्वे का नक्शा है। 31 मई को कर्मचारी फिर पहुंचे तो किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने दोघट थाने से पुलिस मौके पर बुला ली। काफी देर तक हंगामा होता रहा। अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने किसान सुधीर और अंकित के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने दोनों किसानों को जेल भेज दिया। इस पर पीड़ित पक्ष ने डीएम भवानी सिंह खंगारौत से मुलाकात कर असलियत बताई। डीएम ने नायब तहसीलदार बड़ौत को जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट मिली तो किसानों की बात सच निकली। नायब तहसीलदार ने रिपोर्ट दी कि निगम गलत खेत से लाइन खींच रहा था। डीएम ने बताया कि एसओ दोघट को किसानों पर दर्ज मुकदमे में उदारता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed