{"_id":"594190ad4f1c1b2f7b8b477a","slug":"121497469101-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता मेंखिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता मेंखिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बड़ौत (बागपत)। कालिंदी देवी कॉलेज छपरौली रोड पर स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता मेें मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ रालोद नेता एवं एसोसिएशन के एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष पाल, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अरुण तोमर उर्फ बोबी, पिंटू तोमर, डॉ. यशवीर सिंह तोमर, रकम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अरुण तोमर ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रेम भावनाओं से खेल खेलना चाहिए। तभी खेलने का मजा आता है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग जिलों से 16 कबड्डी की टीमों एवं 8 वॉलीबाल की टीमों ने भाग लिया। कबड्डी में शामली, बागपत, आगरा, बुलंदशहर ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं, वॉलीबाल में मुजफ्फरनगर एवं मेरठ की टीमों ने जगह बनाई। अंत में विजेता टीम के खिलाड़ियों को रालोद नेता अरुण तोमर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में तकनीकी निदेशक बलवान सिंह, निर्णायक अनिल सरोहा, सुनील सरोहा, अशोक, सतपाल सिंह, आर ए गर्ग, कृष्णपाल प्रधान मलकपुर, धर्मपाल सिंह लौहारी, सहसंयोजक फारूख, प्रदेश महासचिव दिव्यांशु गर्ग का योगदान रहा।