फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 passenger trains closed on Delhi-Shamli route for two years, passengers are getting upset

दो साल से दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर 12 पैसेंजर ट्रेन बंद, यात्री हो रहे परेशान

Wed, 02 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
12 passenger trains closed on Delhi-Shamli route for two years, passengers are getting upset
कोरोना संक्रमण के कारण 20 ट्रेन कर दी गई थी बंद, आठ का हो रहा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर कोरोना संक्रमण में बंद हुई 20 ट्रेनों में से अभी तक भी 12 का संचालन शुरू नहीं हो सका है। ट्रेन के अभाव में लोग बसों व अन्य वाहनों में सफर करने के लिए विवश है। बस का सफर लोगों की जेब पर भारी पड़ ही रहा है, साथ ही समय भी अधिक लगता है। लोगों ने मार्ग पर सभी ट्रेन शुरू कराने की मांग की है।
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर 20 ट्रेन का संचालन हो रहा था। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। संक्रमण कम होने पर 20 में से आठ ट्रेन का ही चलाई गई। दो साल से मार्ग पर चलने वाली 12 ट्रेन बंद है। ट्रेन बंद होने के कारण लोगों का सफर मुश्किल भरा हो रहा है। लोग बसों से सफर करने के लिए मजबूर है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी
मार्ग पर सभी ट्रेन न चलाने से दैनिक यात्रियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेन कम चलने से लोगों का सफर लंबा और मुश्किल भरा हो गया है। समस्या का समाधान कराने के लिए बंद ट्रेनों का जल्द संचालन शुरू होना चाहिए। - देवदत्त शर्मा, महनवा
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जेब पर भारी पड़ रहा बस का सफर
ट्रेन बंद होने से लोगों को बस से सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बस का सफर करने में समय भी अधिक लग रहा है। समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। - ठाकुर महिपाल सिंह, बसा टीकरी
---
जल्द हो समस्या का समाधान
मार्ग पर ट्रेन कम चलने से सबसे अधिक परेशानी नौकरीपेशा लोगों को उठानी पड़ रही है। ट्रेन बंद होने से लोगों का दिल्ली का सफर लंबा और महंगा हो गया है। मार्ग पर सभी ट्रेन फिर से शुरू की जाएं। - शौकीन खान, डौला

----
रेल मार्ग पर ट्रेनों को लेकर उच्च अधिकारी ही दिशा निर्देश जारी करते है। इसको लेकर अभी तक कोई दिशा निर्देश नहीं मिले है। इस बारे में यात्रियों की मांग को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। - सतीश शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, अग्रवाल मंडी टटीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed