फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 including women sued for destroying crops

फसल नष्ट करने के मामले में महिला समेत 12 पर मुकदमा

Tue, 27 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
12 including women sued for destroying crops
- यूपी के किसानों की 25 एकड़ फसल की गई थी खुर्द-बुर्द, 5 से 6 लाख का हुआ था नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हरियाणा के गांव खुर्मपुर में 18 जुलाई की रात यूपी के नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों की फसल वहां के किसानों ट्रैक्टर से जोत दी थी। इस मामले में सोनीपत के डीसी के आदेश पर कुंडली थाने में महिला समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों राज्यों के किसानों के बीच तनाव की स्थिति बरकरार है।
नंगला बहलोलपुर के किसानों ने शिकायती पत्र में बताया था कि वह हरियाणा के खुर्मपुर गांव में पिछले 60 से 70 वर्ष से खेती करते चले आ रहे है। नंगला बहलोलपुर और खुर्मपुर के असामाजिक तत्वों ने 18 जुलाई की रात उनकी करीब 25 एकड़ फसल जोतकर नष्ट कर दी। डीसी द्वारा निशानदेही कराई गई भूमि की फसल को नष्ट किया गया है। तीन माह पूर्व इसी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से खुर्मपुर निवासी भाजपा के जिला पार्षद नंदकिशोर व उसके साथियों ने अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की थी। शिकायत करने वालों में मनवीर सिंह, महावीर सिंह, विक्रम सिंह, निहाल सिंह व प्रताप सिंह मौजूद थे। इस मामले में निशानदेही करने सोनीपत से आई राजस्व टीम का भी विरोध कर दिया था। इसके चलते टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

अब इस मामले में सोनीपत के डीसी के आदेश पर कुंडली थाने में महिला समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों राज्यों के किसानों के बीच तनाव की स्थिति बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed