फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 hours supply stalled due to fault in power line

विद्युत लाइन में आए फाल्ट से 12 घंटे आपूर्ति ठप

Mon, 28 Mar 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
12 hours supply stalled due to fault in power line
अग्रवाल मंडी टटरी और तीन गांवों में रविवार की रात गुल हो गई थी बिजली
विज्ञापन

आपूर्ति ठप होने से इनर्टर भी हो गए फेेल, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। विद्युत लाइन में फाल्ट आने से कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी और तीन गांवों में रविवार की रात आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार की दोपहर तक करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए।

रविवार की रात करीब एक बजे विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे कस्बे के अलावा अहेड़ा, सूरजपुर मेहनवा और चोहल्दा गांव की आपूर्ति सोमवार दोपहर सवा एक बजे तक ठप रही। कस्बा निवासी मुकेश रुहेला, विजय मानव व मोनू पहलवान ने बताया कि 12 घंटे तक आपूर्ति ठप रहने से लोगों के इनवर्टर फेल हो गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को पशुओं को पानी पिलाने और चारा काटने की परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में ऊर्जा निगम के जेई सतीश कुमार ने बताया कि रविवार रात बागपत से आ रही लाइन में फाल्ट हो गया था, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई थी। सोमवार को फाल्ट ठीक कराकर सप्लाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed