फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 baghpat vidhan sabha 2022 CM groped the pulse of voters by talking about riots, migration, Ram temple and development

सीएम ने दंगा, पलायन, राम मंदिर और विकास की बात कर टटोली वोटरों की नब्ज

Sat, 29 Jan 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
12 baghpat vidhan sabha 2022  CM groped the pulse of voters by talking about riots, migration, Ram temple and development
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध नागरिकों के सम्मेलन में मुजफ्फरनगर दंगा, शामली का पलायन, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, सैफई महोत्सव व विकास को मुद्दा बनाया। सीएम ने जिला अस्पताल में निरीक्षण के साथ ही इन मुद्दों के सहारे वोटरों की नब्ज पर हाथ रखा और इनके सहारे ही भाजपा व अन्य सरकारों के बीच का फर्क समझाया।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले बागपत के इतिहास के बारे में बात की, फिर वोटरों की नब्ज टटोलने लगे। मुजफ्फरनगर के दंगे से शुरूआत करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी सचिन व गौरव को अपनी बहनों की रक्षा के लिए बलिदान नहीं देना पड़ा। दंगा करने वालों में सरकार का डर है और इसलिए पिछले पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि सपा में हर तीसरे दिन दंगा होता था। सीएम ने कहा कि सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को आज भी मुजफ्फरनगर दंगे की तरफ धकेलना चाहते है। मुजफ्फरनगर में निर्दोष हिंदू मारे गए और उन पर ही मुकदमे दर्ज किए गए। मुकदमे खत्म करने को कहा गया तो उनको बुरा लगने लगा। इसके साथ ही सीएम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछली सरकार में हुए दंगों को गिनवाया। सीएम ने शामली से पलायन भी मुद्दा बनाया। कहा कि पहले माफियाओं व बदमाशों के डर से पलायन होते थे, लेकिन अब बदमाशों की कमर तोड़ने से पलायन पूरी तरह से बंद है। सैफई महोत्सव पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते थे, जबकि विकास कुछ नहीं होता था। अब सैफई महोत्सव वाला पैसा विकास पर खर्च हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर भी भाजपा सरकार में बनवाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन्हीं मुद्दों के साथ वोटरों की नब्ज को टटोला।
विज्ञापन

मेरठ के सोतीगंज जैसी कार्रवाई करते रहेंगे: योगी
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार वाले आतंकियों और माफियाओं के प्रति संवेदना दिखाते थे। जब भाजपा सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया गया। उन्होंने मेरठ के सोतीगंज जैसी कार्रवाई लगातार करते रहने की बात कही। सीएम शनिवार को बागपत के औद्योगिक क्षेत्र और किशनपुर बराल में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटियों को सुरक्षा की जगह खतरा दिखाई देता था। बेटियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए गए। कहा कि भाजपा सरकार में कांवड़ यात्रा व कृष्ण जन्माष्टमी भव्य तरीके से कराई गई। सीएम ने विपक्षियों पर विकास नहीं कराने का आरोप लगाया। व्यापारियों का अपहरण होता था। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं होता था, मिल कभी भी बंद हो जाती थी। इस दौरान सांसद डा. सत्यपाल सिंह, बड़ौत विधायक केपी मलिक, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पूर्व विधायक साहब सिंह, लोकेश दीक्षित, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, राजीव जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed