फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   11th student beaten up after getting off school bus

स्कूल बस से उतारकर 11वीं के छात्र के साथ नकाबपोश युवकों ने की मारपीट

Fri, 21 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
11th student beaten up after getting off school bus
रमाला (बागपत)। किरठल मार्ग पर स्कूल की बस को रुकवाकर छह नकाबपोश युवकों ने एक छात्र को खींचकर नीचे उतारा और उसकी जमकर पिटाई की। घायल छात्र के पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किरठल गांव निवासी अनिल चौहान ने बताया कि उसका बेटा रोहन लूंब गांव के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह स्कूल बस से घर लौट रहा था। जब बस किरठल टांडा मार्ग पर किरठल गेट के पास पहुंची तो दो बाइकों पर सवार होकर पीछे से आए नकाबपोश युवकों ने स्कूल बस रुकवाई और उसका नाम लेकर उसे बस से नीचे खींच लिया। इसके बाद उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल छात्र का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया। घटना से स्कूल बस में सवार अन्य छात्र-छात्राएं भी सहमे हुए है। उसने नकाबपोश युवकों के खिलाफ रमाला थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी मदनपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed