फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लाखों के पेड़ों की नीलामी हजारों में कर दी

लाखों के पेड़ों की नीलामी हजारों में कर दी

Thu, 13 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
लाखों के पेड़ों की नीलामी हजारों में कर दी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अफसरों ने एक माह पूर्व सिंचाई विभाग के डाक बंगले के एक कैमरे मेें बैठकर एक दर्जन से अधिक लाखों रुपये के पेड़ों की नीलामी हजारों मेें कर दी। अब ठेकेदार उक्त पेड़ों को काटने की तैयारी कर रहा है, उधर जब स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पूर्व में की नीलामी को निरस्त कर दोबारा से नीलामी कराने की मांग उठाई, साथ ही नीलामी में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ राजस्व मेें नुकसान पर कार्रवाई की मांग उठाई।
जहां एक ओर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण पर बल दे रही है, वहीं सिंचाई विभाग के कर्मचारी पर्यावरण व विभाग के दुश्मन बन गए है। हाल ही में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा पेड़ों की नीलामी का एक प्रकरण सामने आया है। इसमें सिंचाई विभाग के कर्मियों ने ठेकेदारों पर मेहरबानी कर सिंचाई विभाग के डाक बंगले में गोपनीय बैठक कर कार्यालय परिसर सहित पूर्वी यमन नहर व रमाला विभागीय क्षेत्र में खड़े करीबन 19 पेड़ों की नीलामी नीलामी मात्र 96 हजार रुपये के करीब कर दी और अब पेड़ों को काटने की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है नीलाम किए पेड़ों की कीमत तीन से चार लाख रूपये के बीच होनी चाहिए थी। लोगों को इसकी भनक लगी तो उनमें आक्रोश उत्पन्न हो गया। लोगों ने कहा पहले से अनावश्यक रूप से पेड़ों का कटान नहीं होना चाहिए। यदि पेड़ गिरने की अवस्था मेें है तो नियमानुसार पेड़ को कटाने की प्रक्रिया कर उसके स्थान पर अन्य पौधे रोपित किए जाए। इसके साथ एक महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि पेड़ लाखों के हैं और उनकी नीलामी से विभाग को फायदा पहुंचा है तो उनकी नीलामी अच्छी होने चाहिए, लेकिन यहां पर तो 19 पेड़ों की नीलामी मात्र 96 हजार रुपये मेें कर दी, इससे विभाग को राजस्व का भी नुकसान हुआ है। इस संबंध मेें एसडीओ अनेक सिंह ने कहा उनकी हाल ही मेें तैनाती हुई है। विभाग का नुकसान बर्दास्त नहीं होगा। यदि इस तरह का कोई प्रकरण है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई होगी। इस संबंध मेें वन दरोगा चंद्रकिरण ने कहा नीलामी अलग-अलग की गई है। इसमेें कुछ पेड़ विभागीय कॉलोनी मेें हैं, कुछ पेड़ रमाला मेें है और कुछ पेड़ पूर्वी यमन नहर पर। कुल 20 पेड़ यूकोलिप्टस के हैं जो हरे और चार पेड़ आम के हैं। इनमें एक पेड़ सूखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed