फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में सौ करोड़ से साफ होगी यमुना : नितिन गडकरी

बागपत में सौ करोड़ से साफ होगी यमुना : नितिन गडकरी

Wed, 12 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत में सौ करोड़ से साफ होगी यमुना : नितिन गडकरी
बागपत। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि किसानों की हालत सुधारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। चीनी के भाव ब्राजील में तय होते हैं। देश से चीनी निर्यात नहीं की जा रही है, जबकि तेल का आयात किया जा रहा है। बायो ईंधन को बढ़ावा देकर तेल आयात पर निर्भरता कम हो जाएगी। शीरा और बैगास से इथेनॉल बनेगा, जिससे किसानों को लाभ होगा। किसान गन्ने के अलावा दूसरी खेती को भी बढ़ावा दें। पिछले पांच साल में यूपी में करीब दो लाख करोड़ से सडक़ें बनवाई गई हैं। दिसंबर माह तक गंगा की सफाई का 80 फीसदी कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। यमुना की सफाई के लिए 34 प्रोजेक्ट हैं, बागपत में सौ करोड़ की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लाया जाएगा, जिससे यमुना साफ होगी।
विज्ञापन

बड़ौत के जेवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 709बी) के चार लेन चौड़ीकरण का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। गडकरी ने कहा कि बायो ईधन से लाभ होगा। चीनी मिलों में इथेनॉल बनने का लाभ किसानों को होना है। ब्राजील में इसका प्रयोग किया जा रहा है। जल्द ही ऐसे वाहन दौड़ते मिलेेंगे जो बायो ईंधन से चलते हैं। इससे प्रदूषण कम होगा और देश पर तेल आयात का भार नहीं पड़ेगा। महाराष्ट्र में चीनी से साबुन, डिटर्जेंट, फेशवॉश बनाए गए हैं, यही प्रयोग यूपी में किया जाएगा तो किसानों के अच्छे दिन आएंगे। किसानों को नई सोच के साथ खेती करनी होगी। सिर्फ गन्ना पर निर्भरता के अलावा खेती के अन्य विकल्पों पर भी काम करें। गंगा में पांच हजार करोड़ की लागत से जल मार्ग का विकास किया जा रहा है। दिसंबर तक 70 से 80 फीसदी गंगा स्वच्छ हो जाएगी।
विज्ञापन

यमुना की सफाई के लिए 34 प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने वाला है। गंदा पानी यमुना में नहीं जाएगा, जिसका लाभ यूपी और दिल्ली को सीधे तौर पर होगा। सौ करोड़ की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बागपत में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 सितंबर तक फेडरेशन और कॉपरेटिव और 15 अक्तूबर तक निजी चीनी मिलों को भुगतान करना होगा। निजी चीनी मिलों के लिए सॉफ्ट लोन की व्यवस्था की गई है। किसानों का भुगतान निर्धारित तिथि पर नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 42 हजार भर्ती के अलावा जनवरी में यूपी पुलिस में 50 हजार सिपाहियों की भर्ती होगी। इससे पहले शिक्षकों की भर्ती होने वाली है। योग्य शिक्षकों को भर्ती किया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह, बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह, विधायक योगेश धामा, केपी मलिक, सहेंद्र सिंह रमाला मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed