{"_id":"5b5f67734f1c1b4b748b7c18","slug":"11532979059-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रेनें नहीं चलीं, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रेनें नहीं चलीं, यात्री रहे परेशान
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार ट्रेनें नहीं चलीं, यात्री रहे परेशान
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सोमवार को एक साथ चार ट्रेनें न चलने से यात्री परेशान रहे। कुछ यात्रियों ने स्टेशन परिसर में शोरशराबा भी किया। उन्होंने ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग की।
लगातार हुई बारिश और अन्य कारणों से सोमवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 74021, शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 74026, दिल्ली से बड़ौत आने वाली ट्रेन नंबर 74027 व सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 74024 ट्रेन रद्द रही। इसके चलते ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी मायूसी हुई। कुछ यात्री स्टेशन अधीक्षक अयूब खान से मिले और नियमित रूप से ट्रेनों का संचालन कराने की मांग की। स्टेशन अधीक्षक से मिलने वालों में अनिल कुमार, सुमित कुमार, अंकित कुमार, दिनेश, महेश, सौरभ, विकास, पंकज आदि शामिल रहे।
ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को हुई परेशानी
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर छह पैसेंजर ट्रेनें रद्द रही। इससे यात्रियों को भारी सुविधाओं का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि दिल्ली यमुना में अधिक पानी आने के कारण सहारनपुर से दिल्ली से 74024, दिल्ली से शामली की 74025, शामली से दिल्ली 74026, दिल्ली से बड़ौत 74027, बड़ौत दे दिल्ली 74028 ट्रेन रद्द रही। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेनों को शाहदरा तक चलाया गया। जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदलकर गाजियाबाद, साहिबाबाद से निकाला गया। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।