{"_id":"5b2021204f1c1bac6e8b788b","slug":"11528832288-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मकालीन अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मकालीन अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक इंटर कॉलेज मेें मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया, इसमें मेरठ के एनएस महाविद्यालय में 23 व 24 जून को होने वाले ग्रीष्मकालीन अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह की। संचालन संरक्षक इंद्रपाल सिंह ने किया। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हकों के लिए संघर्षरत है और उनकी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 23 व 24 जून को मेरठ के एनएस महाविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा, इसका उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व सांसद विजयपाल सिंह तोमर करेंगे। जनपद बागपत के प्रत्येक विद्यालय से दो-दो शिक्षक सम्मेलन में भाग लेंगे। शिक्षा मंत्री के समक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बागपत की दुर्दशा से अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बागपत में न तो वित्त एवं लेखाधिकारी है तथा न ही कोई लेखाकार। सेवानिवृत्त से संबंधित प्रकरण अधर में लटके हैं। कार्यालय मेें लिपिकों के सात पद स्वीकृत है, जिन पर वर्तमान में दो लिपिक कार्यरत हैं। कार्यालय में कंप्यूटर टंकण, डिस्पेचर, चौकीदार व सफाई कर्मचारी के रूप में कोई कार्यरत नहीं है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा यशपाल सिंह शास्त्री, राममोहन आदि शामिल रहे।