{"_id":"5ad652bf4f1c1b3b0a8b50dc","slug":"11523995327-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली में दो गन्ना क्रय केंद्र बंद, दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली में दो गन्ना क्रय केंद्र बंद, दर्ज होगा मुकदमा
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में किनौनी और भैंसाना चीनी मिलों ने दो गन्ना क्रय केंद्रों को बंद कर दिया है। दोनों सेंटरों को उखाड़ लिया गया है। इससे नाराज किसानों ने उप गन्ना आयुक्त को शिकायत की। उप गन्ना आयुक्त ने दोघट थाना पुलिस को दोनों मिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बामनौली गांव में किनौनी और भैंसाना चीनी मिलों ने पर्याप्त गन्ना न आने के कारण बताकर मंगलवार को दो गन्ना क्रय केंद्रों को बंद कर दिया। मिल कर्मचारी दो कांटों को उखाड़कर ले गए। इसे लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। किसानों ने मिलों के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा खेतों में अभी तक 20 प्रतिशत गन्ना खड़ा हुआ है। किसान इस गन्ने को कहां लेकर जाएंगे। किसानों ने इसकी शिकायत उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह और जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार से की। उन्होंने बताया उप गन्ना आयुक्त ने गन्ना विकास समिति मलकपुर से कर्मचारियों को गांव में भेजकर जांच कराई। जांच में दोनों गन्ना क्रय केंद्र बंद मिले।
उन्होंने बताया कि उप गन्ना आयुक्त ने दोनों मिलों के खिलाफ थाना दोघट थाना को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि कोई भी चीनी मिल बिना नोटिस दिए गन्ना क्रय केंद्र को बंद नहीं करेगी और न किसी भी क्रय केंद्र से कांटे को उखाड़ा जाएगा। किसानों ने कहा यदि बुधवार को सारे गन्ना क्रय केंद्र नहीं चले और सामान्य गन्ना नहीं लिया तो बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया जाएगा। चेतावनी देने वालों में नरेश डायरेक्टर, ब्रहम सिंह, रामपाल, सोनू माया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
किसानों का खरीदा जाएगा गन्ना : डीसीओ
बागपत। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि गन्ना विभाग ने खेतों का सर्वे कराया है। जब तक खेतों में गन्ना खड़ा है, गन्ना लिया जाएगा। दोनों तौल केंद्र विभाग को जानकारी दिए बगैर उखाड़े गए हैं, इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।