फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया धरना

सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया धरना

Tue, 17 Apr 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया धरना
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। इस दौरान धरने की सूचना पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया।

डॉ. हरपाल सिंह की अध्यक्षता और प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में धरना शुरू हुआ। वक्ताओं ने बिनौली फाटक गेट नंबर 48 ए पर पुलिस बल तैनात करने, रेल यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा करने, अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई करने, वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं के लिए टिकट की व्यवस्था करने व स्टेशन पर जलपान की व्यवस्था के लिए कैंटीन खुलवाने की मांग की । धरने की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक पीके बोस मौके पर पहुंचे और बताया कि वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी। अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए रेलवे प्रशासन से बातचीत होगी। इस आश्वासन के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने धरना स्थगित कर दिया। इसमें डॉ. ओमवीर सिंह आर्य, हाजी जमीरूदीन अब्बासी, शिव नारायण, धर्मवीर सिंह, धर्मपाल, राज कुमार रूहेला, तेजपाल, सुखबीर सिंह, राज कुमार आर्य, विनोद भारद्वाज, सोमपाल, नरेंद्र, जग भूषण, चरण सिंह, इकबाल, आत्माराम, रामपाल, इलम चंद, वेदपाल, ब्रहम सिंह, राजेंद्र, संहसर पाल, यामीन, राजपाल, उमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed